फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   power cut sitution going strong, farmers in trouble

गहरा रहा बिजली का संकट, उपभोक्ता परेशान

Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
power cut sitution going strong, farmers in trouble
संदना (सीतापुर)। पॉवर कॉरपोरेशन की मनमानी और लापरवाही के चलते इलाके के विद्युत उपभोक्ता काफी परेशान हैं। गर्मी शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और तार टूटने की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति सही ढंग से न होने के चलते किसानों को भी सिंचाई करने में काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरवा विद्युत उपकेंद्र से संदना समेत बरगदिया, कोरौना, बरताल, जैनापुर, बसंतापुर गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाके में भी विभाग को 18 घंटे बिजली आपूर्ति करनी है। लेकिन शासन का यह आदेश सरवा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात पॉवर कॉर्पोरेशन के अफसरों और मातहतों पर शायद लागू नहीं होता। इसी के चलते इस उपकेंद्र से इन गांवों को महज 10 से 12 घंटे बिजली की सप्लाई मिल पाती है।
विज्ञापन

इस दौरान भी ग्रामीण ट्रिपिंग की समस्या से हलकान रहते हैं। अधिकांश गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। विद्युत आपूर्ति न होने से घरों में रखे बिजली के उपकरण अब शोपीस बन कर रह गए हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान के साथ बिजली ही आंख मिचौली भी जारी है। बिजली की आंख मिचौली के चलते व्यापारी, किसान व आम जनता काफी परेशान है। ग्रामीण प्रदीप सिंह ने बताया कि गांव में तय रोस्टर से काफी कम बिजली आती है। कई बार विभागीय अधिकारियों से बात की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति न किए जाने की बात को लेकर ऊर्जा मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, समस्या पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। किसान छोटू मौर्य ने बताया कि इस समय खेतों में पानी की अधिक जरूरत है। लेकिन बिजली की आपूर्ति बहुत कम है। उसमें भी ट्रिपिंग की समस्या है। जिसके चलते रात-रात भर जाग कर खेतों में रहना पड़ता है। इसके बाद भी पूरी तरह से खेत की सिंचाई नहीं हो पाती है।

गर्मी से बेहाल हो रहे लोग, 40 डिग्री पहुंचा पारा
अप्रैल माह में गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी का सितम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। तेज धूप से लोग बेहाल दिखे। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ है। सोमवार को भी मौसम कुछ इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed