फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power cut for three hours in Nai Basti area

Sitapur News: नई बस्ती इलाके में तीन घंटे गुल रही बिजली

Fri, 04 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power cut for three hours in Nai Basti area
सीतापुर। शहर के नई बस्ती मोहल्ले में गुरुवार रात तार टूटने से करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इस वजह से मोहल्ले के लोग काफी परेशान रहे। वह कई बार शिकायत करने के बाद उपकेंद्र भी पहुंचे। उसके बाद आपूर्ति बहाल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नई बस्ती मोहल्ले में बीती रात अचानक तार टूटकर गिर गया। करंट आने से मोहल्लेवासियों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद करवाई। उसके बाद दो घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो मोहल्लेवासियों में आक्रोश पनपने लगा।
विज्ञापन

मोहल्ले के कुछ लोग सिटी पॉवर हाउस भी पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट ठीक कर दी। करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि के दौरान अधिकतर लोग घरों के बाहर टहलते हुए नजर आए। इसी तरह भवानीपुर फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी दो से तीन घंटे की अघोषित कटौती हुई। तार टूटने की वजह से समस्याएं आई। दिन में ट्रिपिंग का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed