{"_id":"ecb345652e3274b18404131634d22b31","slug":"pontoon-bridge-will-be-built-in-kewanee-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवानी नदी पर बनेगा पीपा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवानी नदी पर बनेगा पीपा पुल
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद की सीमावर्ती ग्राम पंचायत शिवपुर देवरिया के पास की केवानी नदी के दूसरे छोर पर रेउसा क्षेत्र लगता है। यहां के लोग दशकों से यहां पुल बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
महमूदाबाद व रेउसा विकास खंडों को बांटने वाली केवानी नदी के तटीय गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि नदी के पार होने तथा आवश्यक कार्य से रेउसा बाजार आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
इस पुल के बन जाने से करीब पांच किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इसके लिए पीपा पुल के नट-बोल्ट, पुल व नदी के पहुंच मार्ग के पटान आदि के लिए शासन से 14 लाख 80 हजार रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन