{"_id":"baf5d42e9bd491815f0fdedf776742e7","slug":"polling-today-in-14-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ब्लॉकों में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ब्लॉकों में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। यहां के 14 ब्लॉकों में रिक्त प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत के लिए वोट डाले जाएंगे। इन ब्लॉकों में मतदान को निपटाने के लिए शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के फरमान पर पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सीतापुर में भी 14 ब्लॉक गोंदलामऊ, मिश्रिख, मछरेहटा, महोली, लहरपुर, रामपुर मथुरा, महमूदाबाद, पहला, हरगांव बेहटा, परसेंडी, पिसावां, सिधौली एवं एलिया में एक प्रधान, छह बीडीसी व 178 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 21 फरवरी को चुनाव होना है।
विज्ञापन
चुनाव के लिए 102 पोलिंग पार्टियां बनाई गईं हैं। इस कार्य में 561 कार्मिक लगाए गए हैं। इन ब्लॉकों में रविवार को मतदान कराने के लिए शनिवार सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी दिखी।
विज्ञापन
सुबह कार्मिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोपहर बाद ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं।
साथ ही वहां पर मतदान की तैयारियों में जुट गईं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। 23 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।