{"_id":"a4daa09194abcf2e718a32543c1653ba","slug":"polling-for-third-phase-for-panchayat-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण का चुनाव आज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। यहां के चार ब्लॉकों में 440 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 17 डीडीसी और 423 बीडीसी पदों पर 2536 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
5 लाख 94 हजार 897 मतदाता इनके भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद करेंगे। उधर, शुक्रवार देर शाम पांच ब्लॉकों से मतपत्रों के साथ पोलिंग पार्टियां बूथों को रवाना की गईं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण का मतदान ब्लॉक हरगांव, बिसवां, पहला एवं महमूदाबाद में होगा। इन ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य की 17 सीटों पर 268 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 423 सीटों पर 2268 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं।
विज्ञापन
मतदान के लिए इन ब्लॉकों में 394 पोलिंग सेंटर व 936 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन पर 594897 मतदाता वोट डालेंगे। 17 अक्तूबर के मतदान के लिए 4306 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।
प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत तीन कार्मिक तैनात किए गए हैं। शुक्रवार सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालयों की सड़कों पर रेला उमड़ने लगा था। सुबह नौ बजे से मतदान कार्मिकों की विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्टॉलों पर उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ मच गई।
बाद में पोलिंग पार्टियों को संकलित करने के बाद उन्हें मुख्यालय से पोलिंग स्टेशनों के लिए रवाना किया गया। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।
आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश
पंचायत चुनाव में मतदान की तिथि में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आयोग ने बाकायदा आदेश जारी कर दिया है। तीसरे चरण में सीतापुर जनपद में ब्लॉक हरगांव, बिसवां, पहला एवं महमूदाबाद में डीडीसी व बीडीसी पदों के शनिवार को वोट को डाले जाएंगे। ऐसे में इस दिन यहां सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
निडर होकर करें मतदान
सीतापुर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने मतदाताओं से बेझिझक होकर मतदान करने की गुजारिश की है। कहा कि निडर होकर घरों से निकलकर बूथों पर मतदान करें। उनकी सुरक्षा में पुलिस फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।