फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   police workout the atm case

एटीएम से कैश चोरी का पर्दाफाश, आपरेटर ही निकला कैश चोर

Tue, 25 Jun 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
police workout the atm case
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारवार्ता में मौजूद एटीएम से चोरी करने वाले आरोपी के ? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पुलिस ने शहर के मन्नी चौराहे पर एक एटीएम से लाखों का कैश चोरी होने की घटना का चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने एटीएम से कैश पार करने वाले आरोपी ऑपरेटर को दबोच कर उसके कब्जे से छह लाख 65 हजार कैश बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी करीब 80 हजार रुपये कई बार में पहले भी पार कर चुका था, लेकिन ऑडिट टीम आने की वजह से वह घटना को चोरी करार देकर कैश हड़पने की योजना बना चुका था। दरअसल मन्नी चौराहे के पास हुज्जाज मार्केट के सामने स्थित एक निजी बैंक के एटीएम से रविवार को सात लाख 18 हजार कैश चोरी हो गया था।
विज्ञापन

वारदात के दौरान एटीएम में भी छेड़छाड़ की गई थी। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार सहित कई पुलिस टीमों ने जांच की थी। जांच के बाद क्राइम ब्रांच व कोतवाली पुलिस ने कंपनी के कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में संदना इलाके के महसुई निवासी एटीएम ऑपरेटर सत्यशरण से गहनता से पूछताछ हुई तो उसने सारा राज उगल दिया। एसपी ने बताया कि सत्यशरण ने कबूला है कि उसने एटीएम से कई बार में जरूरत पड़ने पर करीब 80 हजार रुपये निकालकर खर्च कर चुका था।
अब कुछ ही दिनों में कंपनी की ओर से ऑडिट टीम आने वाली थी। ऑडिट होने पर सत्यशरण की चोरी पकड़ी जा सकती थी, इसके लिए उसने चोरी की ही योजना बना डाली। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह एटीएम पहुंचा।
अंदर से शटर बंद कर उसने पासवर्ड के जरिए एटीएम से कैश पार कर दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना प्रकाश में आने के छह घंटे भीतर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी के गांव संदना के महसुई से छह लाख 65 हजार कैश, डिजिटल लॉक व डिस्प्ले, एटीएम लॉक तोड़ने में प्रयुक्त पेंचकस व प्लास बरामद कर लिया है।

टीम को मिलेगा 25 हजार इनाम
एटीएम से लाखों का कैश चोरी होने की घटना का चंद घंटे में ही खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी 25 हजार का इनाम देंगे। खुलासा करने वाली टीम में शहर कोतवाल अंबर सिंह, इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा, दरोगा पवन द्विवेदी व अतुल वर्मा, आरक्षी मंसूर अली, गौरव यादव, सुरेंद्र प्रताप, महिला आरक्षी डॉली सिंह, क्राइम ब्रांच की टीम के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्यागी व विजय वीर सिंह सिरोही, आरक्षी रवि वर्मा, उमेश, पारूल, हरिओम, राहुल व आनंद कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed