{"_id":"6193fa3a1d9b47392c2cc3b1","slug":"police-took-the-thief-from-nepal-to-mumbai-on-three-day-remand-sitapur-news-lko6047581166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की रिमांड पर नेपाल के चोर को मुंबई ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की रिमांड पर नेपाल के चोर को मुंबई ले गई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। मुंबई से 50 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद बस से नेपाल भागने की कोशिश में लहरपुर में पकड़े गए आरोपी चोर को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। तीन की ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लेकर पुलिस मुंबई रवाना हो गई है। लहरपुर पहुंची मुंबई पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की।
आरोपी के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद मुंबई से आए एसआई यशवंत वोरसे तीन सदस्यीय टीम के साथ कोतवाली लहरपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने आरोपी से लंबी पूछताछ की। इंस्पेेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि मुंबई निवासी बंसी वाधवा के घर चोरी में आरोपी शामिल था। इस घटना में मुंबई पुलिस चार लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
पकड़ा गया आरोपी अनिल नेपाल देश के जिला कैलाली के थाना चौमाला के गांव बनेभिड़ा का रहने वाला है। कोतवाली में दाखिला कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम प्रथम के यहां मंगलवार को पेश किया, जहां पर तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस रवाना हो गई है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि सोमवार को भदफर इलाके में चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दिल्ली से नेपाल को जाने वाली एक बस को रुकवाकर उसकी तलाशी और चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान आरोपी 3 लाख रुपए से अधिक नकदी के साथ पुलिस की पकड़ में आया। (संवाद)