{"_id":"ac3465ec839cda8a9fa567a9cddece8c","slug":"police-threw-body-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया में फंसी लाश को पुलिस ने नहर में बहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया में फंसी लाश को पुलिस ने नहर में बहाया
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस लाशों को लेकर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। रविवार को महोली कोतवाली इलाके की पुलिस ने नहर की एक पुलिया में फंसी लाश को निकालने की बजाय चरवाहों की मदद से उसे नहर में आगे बढ़ा दिया। पुलिस का यह रवैया देख लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
दरअसल, महोली में बड़ागांव पुलिस चौकी क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के निकट नहर पुलिया में रविवार को लोगों ने एक लावारिस लाश फंसी हुई देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की उम्र करीब 40 साल के आसपास होगी। बदन पर महज कच्छा था। कुछ ही देर में वहां काफी भीड़ लग गई।
कुछ देर बाद पहुंचे सिपाहियों ने झंझट से बचने के लिए चरवाहों की मदद से लाश को आगे नहर में बढ़ा दिया। चौकी इंचार्ज योगेंद्र राय का कहना है कि लाश को मृत्यु के बाद किसी ने प्रवाहित किया होगा। मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन