फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police stopped the marriage of the teenager

पुलिस ने किशोरी की शादी रोकवाई

Fri, 25 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the marriage of the teenager
झरेखापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुुक्रवार सुबह पुलिस की सक्रियता की वजह से एक किशोरी बालिका वधू बनने से बच गई। यूपी 112 पर सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी रामकोट इलाके के सरैंया गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ तय कर दी थी। तय तारीख पर गुुुरुवार को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। रीतिरिवाज के अनुसार रात में शादी हो गई और फेरे भी हो गए थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी, इस बीच किसी ने यूपी 112 पर सूचना देकर नाबालिग की शादी होने की बात बताई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देेखकर लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिलहाल शादी रुकवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी की उम्र 13 साल है जबकि दूल्हे की उम्र 30 साल बताई जा रही है। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। हरगांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की विदाई रुकवा दी गई है। लड़की की उम्र के साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed