फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Police

मुठभेड़ में हत्या आरोपी को लगी गोली

Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी विनोद व मौजूद पुलिस कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में शनिवार देर रात चोरी कर भागते समय पकड़ने पर महिला की हत्या के मामले में फरार तीसरे बदमाश से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने लहरपुर कोतवाल पर फायरिंग की, लेकिन बुलेट प्रुफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के अग्गरपुर मजरा बंभनावा निवासी रामहेत के घर शनिवार की रात चोरी कर भाग रहे बदमाश को उसकी पत्नी विनीता (38) ने पकड़ लिया था। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग आ गए थे। बदमाश ने महिला विनीता को गोली मार दी, जबकि उसके पति, देवर संतोष को पीटकर घायल कर दिया था। गोली लगने से विनीता की मौत हो गई थी। परिजनों और ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया था, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे। आरोपी की पहचान लहरपुर के रमुआपुर निवासी देशराज के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने देशराज से कड़ाई से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई थी। दूसरे बदमाश रमवापुर के पंकज लोधी को सोमवार को गिरफ्तार कर चोरी की नकदी और जेवरात बरामद कर लिए थे। दोनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने मंगलवार दोपहर पुलिस लाइंस सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात में शामिल तीसरे बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें लगी थीं। पुलिस टीम को सोमवार देर रात मुखबिर से जानकारी मिली। इसके बाद लहरपुर और तालगांव पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लहरपुर इलाके में लखीमपुर मार्ग पर दबिश देकर नवीनगर कटरा पुलिया के पास दबिश दी, जहां पर बाइक से जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा किया। पुलिस का दावा है कि पीछा करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
फायर लहरपुर कोतवाल मनीष सिंह पर की, लेकिन उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इसलिए बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे बदमाशों पर फायरिंग कर दी। गोली लखीमपुर के थाना ईसानगर इलाके के भिखारी पुरवा (महरिया) निवासी बदमाश विनोद के पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि बदमाश विनोद तालगांव में चोरी के दौरान हुई हत्या की घटना में शामिल था। पकड़े गए बदमाश देशराज से पूछताछ के बाद उसका नाम प्रकाश में आया था।
25 हजार का घोषित था इनाम
पुलिस मुठभेड़ में दबोचे गए शातिर बदमाश विनोद पर एसपी आरपी सिंह ने 25 हजार का इनाम रखा था। पकड़े गए बदमाश देशराज और पंकज लोधी से पूछताछ के बाद प्रकाश में आए बदमाश विनोद की गिरफ्तारी को लेकर कप्तान ने इनाम रखा था। विनोद के कब्जे से चोरी की नकदी, चोरी के जेवरात, 20 लीटर मेंथा ऑयल, एक असलहा, तीन कारतूूस, एक खोखा, एक बाइक बरामद हुई है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल तालगांव अनिल सिंह, इंस्पेेक्टर लहरपुर मनीष सिंह, एसआई कृष्ण चंद्र तिवारी, एसआई पवन मिश्रा, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, रामप्रताप, अबूहादी खान, नीरज सिंह, धर्मेंद्र यादव, मो. कासिम, जयप्रकाश, दशरथ, दिनेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed