{"_id":"6224fe2c3496d82bac1367ff","slug":"poisoners-robbed-the-bus-passenger-sitapur-news-lko620669541","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने बस यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने बस यात्री को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। मेरठ से मजदूरी कर घर आ रहे एक यात्री को बस में सफर के दौरान जहरखुरानों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट लिया और मौके से फरार हो गए। बस के सीतापुर पहुंचने के बाद चालक और कंडक्टर ने संवेदनहीनता दिखाते हुए यात्री को बेेहोशी की हालत में सड़क किनारे उतार दिया। यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
कोतवाली सिधौली इलाके में गांधी विद्यालय के निकट एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे देखकर लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के बाद उसे कुछ होश आया। उसने बताया कि वह मेरठ में रहकर काम करता है। बस में सवार होकर घर जा रहा था। बताया कि इसी दौरान रास्ते में एक युवक उसके पास आकर बैठ गया।
कुछ देर बातें करने के बाद अंजान शख्स ने यात्री को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। इसके बाद युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद जहरखुरानी गिरोह के सदस्य उसके पास से नकदी, कपड़ा आदि सामान लूटकर मौके से फरार हो गए। बस के रोडवेज बस स्टॉप पर पहुंचने पर बेेहोशी की हालत में होने की वजह से यात्री नहीं उतर सका। बस लखनऊ के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
सिधौली पहुंचने पर चालक और कंडक्टर ने यात्री को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे उतार दिया। यात्री का कहना है कि वह सीतापुर का रहने वाला है। उसने अपना नाम छोटू बताया है। हालांकि, यात्री अपना पता नहीं बता सका है। यात्री के मुताबिक, उसके पास 13 हजार रुपये, 15 हजार का मोबाइल था। जहरखुरान उसे लूट ले गए हैं। यात्री का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।