फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Poison poured into the pond in enmity, fishes died

रंजिश में तालाब में डाला जहर, मछलियां मरी

Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Poison poured into the pond in enmity, fishes died
हरगांव (सीतापुर)। तालाब में जहर डालने से मछलियों की मौत हो गई। चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान ने कुछ लोगों पर जहर डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हरगांव थाना के मेवा रामनगर में रामजीवन ग्राम प्रधान हैं। इन्होंने गांव के ही एक तालाब का आवंटन अपने परिवार के नाम से कराया है, जिसमें गांव के ही साथी रियाज व शमीउद्दीन के साथ मिलकर मछली के बच्चे डाले थे।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि 17 सितंबर रात गांव के ही कुछ लोगों ने तालाब में जहर डाल दिया। इससे तालाब की सभी मछलियां मर गईं। प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर ऐसा किया गया है। प्रधान ने गांव के ही कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जान का खतरा भी बताया है। एसओ हरगांव विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed