{"_id":"60e1eedd8ebc3ebb4f290552","slug":"pm-awas-sitapur-news-lko5854680133","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन में 24 हजार को मिलेगा आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन में 24 हजार को मिलेगा आशियाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर में अपने सपनों का आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों की अब जल्द मुराद पूरी होगी। 100 दिन के अंदर उनको अपना आवास मिल जाएगा। यह प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत होगा। मार्च 2021 तक स्वीकृत 24 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा। तीन माह में उनको तीन किस्त देकर आवास पूरा कराया जाएगा। हर किस्त जारी होने के बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) बराबर निगरानी करता रहेगा। जैसे ही एक किस्त खर्च होगी, तत्काल दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को अपना आवास बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। इसका लाभ जिले के 11 नगर निकायों में रह रहे लोगों को मिल रहा है। डूडा के मुताबिक इस बार 100 दिन का लक्ष्य तय किया गया है। यह लक्ष्य 30 सितंबर 2021 को पूरा होगा। इस अवधि के दौरान जिले में मार्च 2021 तक स्वीकृत सभी आवासों को अभियान चलाकर पूरा कराया जाएगा। मार्च तक जिले में 24005 आवास स्वीकृत किए गए है।
इन सभी आवासों को 100 दिन में पूर्ण करा दिया जाएगा। जिसमें 22500 को प्रथम किस्त, 20500 को द्वितीय व 13 हजार लोगों को तृतीय किस्त दी गई है। इन टारगेट को पूरा करने के लिए डूडा द्वारा तेजी से अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक आवास की रोजाना निगरानी हो रही है। फोन कॉल करके आवास बनने की स्थिति जानी जा रही है। इससे शहर में अपना आवास होने का सपना देख रहे लोगों उम्मीद सितंबर तक हर हाल में पूरी हो जाएगी। सिविल इंजीनियर पियूष मिश्रा खुद ही आवासों की फोन कॉल करके रोजाना स्थिति जान रहे है।
विज्ञापन
पीएम अवार्ड में शामिल हुए 10 नगर निकाय
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना जिले में बेहतर तरीके से संचालित हो रही है। इसका गवाही खुद आंकड़े दे रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले की 10 नगर निकायों का चयन प्रधानमंत्री शहरी अवार्ड 2021 के तहत हुआ है। इन निकायों में 80 फीसदी से अधिक आवास पूर्ण हो चुके है। केवल लहरपुर नगर पालिका की प्रगति खराब होने की वजह से यह इस अवार्ड में शामिल नहीं हो सकी है।
पूरे देश में 639 नगर निकाय है, जिसमें 258 नगर निकायों को इस अवार्ड के तहत चुना गया है।
इसमें सीतापुर जिले की 10 नगर निकाय शामिल की गई है। जिसमें नगर पालिका बिसवां, सीतापुर, सिधौली, मिश्रिख, महमूदाबाद, खैराबाद को शामिल किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत में महोली, तंबौर, पैतेंपुर, हरगांव को शामिल किया गया है। केवल लहरपुर की प्रगति 79 फीसदी होने के कारण वह इस अवार्ड में शामिल नहीं हो सकी है। सौ दिन का लक्ष्य होने के कारण जिस नगर निकाय का सौ फीसदी काम पूर्ण हो जाएगा, उस निकाय को पूरे देश के बेहतर पांच निकायों में शामिल करते हुए नगर पंचायत व नगर पालिका के अलग-अलग अवार्ड से नवाजा जाएगा।
यह है प्रगति
इस अवार्ड में शामिल होने के लिए नगर पंचायत पैतेंपुर एकदम करीब पहुंच गया है। पैतेंपुर की प्रगति 99 फीसदी हो गई है। यहां पर 15099 के आवास के लाभार्थी मिले है, जिसमें 15096 को पहली किस्त दी जा चुकी है। जबकि हरगांव 96 फीसदी, बिसवां 90, खैराबाद 94, महमूदाबाद 92, बिसवां 90, सिधौली 88, महोली 83, तंबौर 82 व सीतापुर नगर पालिका की प्रगति 80 फीसदी है।
सौ दिन का लक्ष्य मिला है। पात्र लाभार्थियों को बजट दिया जा रहा है। जिस लाभार्थी की किस्त खर्च हो जाए वह तुरंत विभाग से संपर्क करके जीओ टैगिंग कराकर दूसरी किस्त प्राप्त कर लें। जिले में योजना का बेहतर क्रियान्वयन होने से 10 नगर निकाय पीएम अवार्ड में शामिल हुए है। उम्मीद है सभी निकायों में यह लक्ष्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा।
- पियूष मिश्रा, सिविल इंजीनियर, डूडा