फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   pm addresses school children

स्कूलों में लगी पीएम की पाठशाला

Fri, 04 Sep 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 04 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों के साथ संवाद किया। पीएम का संवाद सुनकर बच्चे प्रसन्न नजर आए।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज में रेडियो पर शिक्षक और विद्यार्थियों ने पीएम की बातें सुनीं, तो कहीं प्रोजेक्टर, टेलीविजन और लैपटॉप के जरिए लाइव टेलीकॉस्ट देखा गया।

शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर इसकी तैयारी काफी समय से स्कूल-कॉलेजों में की जा रही थी। शुक्रवार को शिक्षक-विद्यार्थी विद्यालय के सभागार में पीएम का संबोधन सुनने के लिए बैठ गए।
विज्ञापन


टेलीविजन पर जब प्रधानमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया तो सभी उनकी बात ध्यान से सुनते नजर आए। वहीं जीआईसी सभागार में बच्चों ने टीवी के जरिए पीएम की बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी, हिन्दू कन्या पाठशाला, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में भी बच्चों ने पीएम का संबोधन सुना।

लहरपुर के पिसावां, महोली, तंबौर, महमूदाबाद, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद आदि इलाकों के स्कूलों में भी बच्चों ने पीएम की बात सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed