{"_id":"6bcfdca3b5393ced13977bbfbd876179","slug":"plants-take-religious-significance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक महत्व के लगेंगे पौधे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक महत्व के लगेंगे पौधे
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि मुनियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए यहां धार्मिक महत्व के अनुसार पौधरोपण किया जाएगा। इसके तहत तीर्थ स्थल पर नक्षत्र वाटिका, नौ ग्रह वाटिका, छोटी पंचवटी व हरिशंकरी की स्थापना होगी। साथ ही फलदार व औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। नैमिष तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर वन विभाग की 160.39 लाख की कार्ययोजना को मंडलायुक्त महेश गुप्ता ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
योजना के तहत नैमिष को पॉलीथिन से मुक्त कर लोगों को जागरूक करने, आयरन ट्री, बिक गार्ड लगाने व पौधरोपण का बृहद अभियान चलेगा। नैमिष तीर्थ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर वन विभाग की 160.39 लाख की कार्ययोजना को मंडलायुक्त महेश गुप्ता ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बजट आते ही वन विभाग पूरे तीर्थ स्थल में अभियान चलाकर कार्य शुरू कराएगा। वन विभाग की यह कार्ययोजना मुख्य वन संरक्षक की संस्तुति के बाद मंडलायुक्त को भेजी गई थी, जहां इस कार्ययोजना को स्वीकृति मिल गई है।