फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pipa bridge will also be built in Haraiya along with Paragipurwa and Khamaria Katesar.

Sitapur News: हरैया संग परागीपुरवा और खमरिया कटेसर में भी बनेगा पीपा पुल

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pipa bridge will also be built in Haraiya along with Paragipurwa and Khamaria Katesar.
घाट के पास परेशान हाल खड़े ग्रामीण। 
सीतापुर। मछरेहटा के हरैया धाम के साथ अब रामपुर मथुरा में चौका नदी के परागीपुरवा घाट और सकरन की ग्राम पंचायत खमरिया कटेसर में किवानी नदी पर बने बांस-बल्ली के पुलों से लोगों को निजात मिलेगी। इन तीनों स्थानों पर पीपा पुल बनेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मछरेहटा के हरैया धाम में बांस-बल्ली के पुल टूटने की घटना को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। शुक्रवार के अंक में जिले में कई स्थानों पर बने ऐसे पुलों से होने वाली समस्या को प्रमुखता से उठाया था। डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने इसका संज्ञान लेकर तीनों स्थानों पर पीपा पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हरैया धाम में सरायन नदी पर बना बांस-बल्ली का पुल टूटने के बाद प्रशासन ने यहां से आवागमन बंद करा दिया है। पुल में प्रयुक्त सामग्री हटवाकर दोनों ओर बैरिकेडिंग के साथ सूचना बोर्ड लगा दिया गया है। इसमें नदी पार न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति मेले के दौरान भीड़ के आवागमन से सरायन नदी पर बना बांस-बल्ली का पुल टूट गया था। इस दौरान कई ग्रामीण नदी में गिर गए थे। हालांकि उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। घटना के बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अब इस स्थान पर शीघ्र ही पीपा पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से घटनास्थल से वैकल्पिक पुल की सामग्री हटवा दी गई। साथ ही वहां पर बैरिकेडिंग कराकर सूचना बोर्ड लगाया गया है। थानाध्यक्ष मछरेहटा प्रभात गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस स्थान से जान जोखिम में डालकर नदी पार न करे। बोर्ड में किसी भी प्रकार के पुल निर्माण पर प्रतिबंध के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी फसल को बचाने की चुनौती
इलाके के करीब 15 से अधिक गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन नदी के उस पार है। ग्रामीणों का कहना है कि आवागमन बंद होने से खेती किसानी में समस्या हो रही है। छुट्टा पशुओं से खेती बचाने में दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है।


प्रशासन करा रहा सर्वे, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव
मछरेहटा के हरैया धाम, रामपुर मथुरा में चौका नदी के परागीपुरवा घाट और सकरन की ग्राम पंचायत खमरिया कटेसर में किवानी नदी पर पीपा पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए एक सर्वे कराया जा रहा है। जल्द प्रस्ताव भेजकर यहां पुल का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीणों से अनुरोध है कि वह धैर्य बनाए रखें, जल्द उन्हें समस्या से स्थायी तौर पर छुटकारा मिलेगा।
- डाॅ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed