{"_id":"68b9d03e1e00559abb04160b","slug":"pinjra-pol-society-gaushala-will-get-24-lakh-rupees-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139672-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला को मिलेंगे 24 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला को मिलेंगे 24 लाख रुपये
Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में हरदोई मार्ग स्थित पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला को शासन की ओर से 24 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह निजी गोशाला है और सोसाइटी ने इसमें संरक्षित गोवंशों की देखरेख के लिए अनुदान मांगा था। इसके तहत प्रति गोवंश प्रतिदिन 30 रुपये दिए जाएंगे। पशुपालन विभाग इस संबंध में कागजी कार्यवाही कर रहा है।
नियमानुसार निजी पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों की देखभाल के लिए 70 फीसदी संख्या को आधार मानते हुए 30 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश के हिसाब से गो सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। बता दें कि इस गोशाला में 350 गोवंश संरक्षित करने की क्षमता है। जबकि यहां 315 गोवंश संरक्षित हैं।
नियमानुसार 220 गोवंशों के भरण-पोषण के लिए 24,14,475 रुपये का अनुदान प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव का परीक्षण एसडीएम सदर, बीडीओ खैराबाद, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर की समिति की ओर से किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एमपी सिंह चंदेल ने पत्रावली सीडीओ को भेजी है।