{"_id":"576eceb34f1c1bdf0cb482ce","slug":"pickup-turned-turtle-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से पिकअप पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से पिकअप पलटी, सात घायल
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
वाहन
- फोटो : अमर उजाला
हरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को आम लेकर जा रही एक पिकअप का अचानक टायर बस्ट हो गया। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लखीमपुर जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के महेवागंज निवासी अनिल कुमार (25) आम का व्यापारी है। शनिवार को वह मोहल्ले के कई अन्य व्यापारियों के साथ आम लेने खैराबाद आया था। यहां पिकअप पर आम लोड कराने के बाद सभी व्यापारी खैराबाद से लखीमपुर के लिए चल दिए। हरगांव थाना क्षेत्र में बड़ेलिया व झरेखापुर के बीच अचानक पिकअप का टायर बस्ट हो गया।
विज्ञापन
जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखते ही स्थानीय नागरिक दौड़कर मदद के लिए पहुंचे और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक पिकअप में सवार महेवागंज निवासी अनिल कुमार, रिजवान (35), आरिफ (18), नसीम (25), उस्मान, फरीद व खीरी कस्बा के मोहल्ला शेख सरांय निवासी नफीस (30 ) गंभीर रूप से घायल हो चुके थे
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है। इस दौरान पिकअप में लदा आम भी बर्बाद हो गए।