फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Phahar?y? ?tira?g? Unfurled the tricolor

फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sun, 16 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

जिले में विविध कार्यक्रमों के बीच शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सरकारी व गैर कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


पूरा दिन कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के नाम रहा। लोगों ने घरों पर ध्वज फहराए। स्कूली बच्चों ने जागरूकता फैलाने को प्रभातफेरी निकाली। इनके अलावा स्कूली छात्रों एवं एनसीसी एवं पीएसी के जवानों ने रूट मार्च निकाला।
विज्ञापन


इस रूट मार्च में सरकारी विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहीं। कलेक्ट्रेट भवन पर डीएम एसपी गंगवार ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात डीएम समेत प्रशासनिक अफसरों ने कलेक्ट्रेट कैंपस में पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम से एक पौध अवश्य रोपने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्पश्चात जिला, महिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल तथा बिस्कुट वितरित किए। नेत्र चिकित्सालय एवं कुष्ठ आश्रम खैराबाद एवं जिला कारागार में फलों का वितरण किया। इसकेे बाद स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेटों, पुलिस, पीएसी, एटीसी, पीटीसी, होमगार्ड आदि के जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों से रूट मार्च निकाला।

लालबाग पार्क में स्वतंत्रता सेनानी शिवनरायण लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में एडीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों और विधवाओं को वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किए।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने पुलिस लाइंस में ध्वज फहराया और कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। इस दौरान एसपी ने पुलिस लाइंस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। विकास भवन पर सीडीओ शिवेंद्र कुमार संह ने ध्वजारोहण किया।

जिला पंचायत में अध्यक्ष मधु गुप्ता ने तिरंगा फहराया। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन रश्मि जायसवाल ने ध्वज फहराया। तहसील भवन सभागार में एसडीएम सदर बीएन यादव, बीएसएनएल में उप मंडलीय अभियंता डी.राम ने झंडारोहण किया।

सीतापुर रेलवे जंक्शन भवन पर सहायक मंडल इंजीनियर सुरेंद्र पाल ने ध्वज फहराया। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने तिरंगा फहराया। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्या शिक्षा दीक्षित ने ध्वज फहराया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

सरस्वती विद्या मंदिर उमा. विद्यालय माधवनगर में सोबरन लाल तिवारी ने तिरंगा फहराया। प्रधान डाकघर भवन पर सांसद राजेश वर्मा ने ध्वज फहराया। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में मुख्य अतिथि चेयरमैन मंजू सिंघानिया ने तिरंगा फहराया। जन शिक्षण संस्थान कार्यालय भवन पर अनुसूइया शर्मा ने ध्वज फहराया।

जिला कारागार भवन पर अधीक्षक आरके जायसवाल ने ध्वजा फहराया। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि डॉ. अनंत प्रकाश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। रीजेंसी पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय के उप प्रबंधक एआर जैदी़ ने तिरंगा फहराया।


27 वीं पीएसी भवन पर सेनानायक वजीह अहमद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शक्ति साधना संस्थान द्वारा संचालित अमन नशा मुक्ति केंद्र तरीनपुर में प्रबंधक अवनेंद्र विक्रम सिंह ने झंडारोहण किया। सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंहक ने तिरंगा फहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed