फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   people tired by dusty storm

धूल भरी अंधड़ से लोग बेहाल

Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
people tired by dusty storm

गुरुवार की सुबह से चलने वाली तेज हवा दोपहर में धूल भरी अंधड़ में तब्दील हो गई। जिससे लोग दिन भर बेहाल हुए। जिले के कई हिस्सों में बुधवार की रात बूंदाबांदी और गुरुवार को बादलों की रवानी के चलते लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। पारा लुढ़ककर 36 डिग्री पर आ टिका।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से धूप की तपिश व उमस लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार की रात मौसम के तेवर बदल गए। तेज हवा के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। गुरुवार की सुबह करीब 9 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली हवा ने लोगों को परेशान किया। तेज गति से चलने वाली धूल भरे अंधड़ से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद हवा थमने पर राहत मिली। जिसके बाद सांझ पहर तपिश से राहत के अलावा बादलों की रवानी के चलते गर्मी से निजात मिली। पिछले दिनों 40 डिग्री पहुंच गया अधिकतम पारे में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अनुमान है कि अगले चौबीस घंटों में धूल भरी आंधी आ सकती है। जिले के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम में अचानक आए बदलाव को देख अन्नदाता परेशान हैं। आसमान में बादलों की रवानी व बूंदाबांदी ने किसानों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं। इन दिनों गेहूं की फसल तैयार है। इसके अलावा सरसों व मसूर की कटाई हो रही है। ऐसे में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचेगा।


किसान कौशलेंद्र सिंह व जयकरन के अनुसार गेहूं की अगैती फसल के साथ सरसों, मसूर की कटाई शुरू हो गई है। जबकि गेहूं की सारी फसल लगभग तैयार है। बारिश होने से फसलें भीगने पर नुकसान होगा। किसान ईश्वर से मौसम सामान्य करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed