फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People Captured the side of river

नदी की तलहटी पर दबंगों का कब्जा

Sun, 30 Apr 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
People Captured the side of river
रामपुर मथुरा इलाके में गोंडा देवरिया के पास घाघरा नदी बहती है। इस समय नदी में पानी न के बराबर है। इसके आसपास तमाम लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे है। नदी के बहाव को रोककर खेत बना लिए। उसके बाद इसी भूमि पर खेती कर रहे है।
विज्ञापन


जब इस इलाके में बाढ़ आती है तो नदी में पानी आ जाता है। इससे बहाव अवरुद्ध होने से दूसरे लोगों की फसल डूबने लगती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा में चौका नदी बहती है।मुरलीधर मंदिर के पास भी तमाम अवैध कब्जे हो चुके है। यहां पर दबंगों ने नदी की तलहटी को बिना जिला प्रशासन की अनुमति से जोत रखा है। कई जगह पर जोतकर नदी का रुख दूसरी ओर मोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जब बाढ़ आती है तो किसानों के खेतों में पानी भरने लगता है, इससे उनकी फसल डूब जाती है। इस पर किसानों ने कब्जा हटवाने के लिए कई बार शिकायत दर्ज कराई पर कार्रवाई नहीं हुई। 

रामपुर मथुरा इलाके में दबंगों ने नदी की तलहटी पर अवैध कब्जा कर खेती कर रहे हैं। यह कब्जा कई वर्षों से चला आ रहा है। इससे नदी का अस्तित्व मिटता जा रहा है। तमाम किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे किसान परेशान है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए है। इस पर किसान प्रसन्न है कि यहां भी कब्जा हटवाया जाएगा। लेकिन इधर राज्य सरकार का एक माह से अधिक का कार्यकाल बीत जाने के बाद जब कार्रवाई शुरू नहीं होने से किसान आहत है। किसानों का कहना है जिला प्रशासन सीएम के निर्देश पर ध्यान नहीं दे रहा है। 

जांचकर होगी कार्रवाई
इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर दबंगों ने नदी की तलहटी पर अवैध कब्जा कर लिया है तो प्राथमिकता से उसे हटवाया जाएगा।
-सत्येंद्र नाथ शुक्ल, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed