{"_id":"2496f732154d5de8de5b12a18156425d","slug":"pcs-test-three-promising-shone-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा में चमके जिले के तीन होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा में चमके जिले के तीन होनहार
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन होनहारों ने पीसीएस परीक्षा में अपना परचम लहराकर जिले का नाम रोशन किया। शहर के मनीष शुक्ला का सहायक गन्ना आयुक्त पद पर चयन हुआ। जबकि महमूदाबाद के नायब तहसीलदार आलोक रंजन वाणिज्य कर असिस्टेंट कमिश्नर व बीहड़ गौड़ की अपर्णा सिंह वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर सेलेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन
सीतापुर शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक वंशीधर शुक्ला के सबसे छोटे पुत्र मनीष ने पीसीएस परीक्षा-2014 उत्तीर्ण कर सहायक गन्ना आयुक्त के पद चयनित हुए है।
विज्ञापन
मनीष ने प्राइमरी से लेकर स्नातक की शिक्षा सीतापुर जनपद से हासिल की। लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की। चार बार के प्रयास के बाउ उन्हें कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
बीहटगौर की अपर्णा सिंह ने पीसीएस परीक्षा 2014 में वाणिज्य कर अधिकारी के पद चयनित होकर गांव का नाम रोशन कर दिया है। अपर्णा के पिता मुनेंद्र पाल सिंह साधारण किसान तथा माता पूर्णिमा सिंह गृहणी हैं।
लखनऊ के बख्शी का तालाब के गांव रामपुर देवरई निवासी मौसा अशोक सिंह चौहान के यहां रहकर पढ़ाई की। मऊ जनपद के मऊ नाथ भंजन निवासी आलोक रंजन का भी इस पद चयन हुआ है। आलोक मौजूदा समय में महमूदाबाद तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं।
इनके पिता पीएल चौधरी पूर्व डीआईजी हैं। आलोक ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा इलाहाबाद के सेंट जोजेफ स्कूल से अर्जित की। बाद में गाजियाबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया।
एचसीएल में इंजीनियरिंग पद पर सेलेक्शन हो गया, पर वहां मन नहीं लगा। उन्होंने आईएएस की प्री-परीक्षा उत्तीर्ण की पर अगली परीक्षा में उन्हें हताशा मिली। दूसरे प्रयास में नायब तहसीलदार के पद सेलेक्ट हुए।
अबकी दफा चौथे प्रयास में वह वाणिज्य कर असिस्टेंट कमिश्नर बने। वह आईएएस अफसर बनने का ख्वाब संजोए हैं।