फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PCS pre exam today, government vehicles will help the candidates

Sitapur News: पीसीएस प्री परीक्षा आज, परीक्षार्थियों की मदद करेंगे सरकारी वाहन

Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
PCS pre exam today, government vehicles will help the candidates
सीतापुर। जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर रविवार को 3840 परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक परीक्षा देने पहुंचेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ई रिक्शा चालकों को निर्धारित किराया लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं, शहर के लॉज व धर्मशालाओं को भी न्यूनतम शुल्क पर परीक्षार्थियों को रुकने की व्यवस्था देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस व सरकारी अधिकारियों को भी यह निर्देश है कि यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ है और मदद मांगे तो तत्काल सरकारी वाहन से उसे परीक्षा केंद्र पहुंचाने में मदद की जाए। बताया कि जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, आरआरडी इंटर कॉलेज, आरएमपी पीजी कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, आरएमपी डिग्री कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नानकोत्तर महाविद्यालय, कृषक इंटर कॉलेज महोली व आरबीएसबी इंटर कॉलेज कमलापुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



डीएम व एसपी ने लिया परीक्षा केंद्र का जायजा
परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने महोली स्थित कृषक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा को लेकर की गई तैयारियाें को परखा। शनिवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, स्ट्रांग रूम आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा, परीक्षा के दौरान सीसीटीवी संचालित रखे जाएं। लोक सेवा आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी कार्मिकों के नियमानुसार परिचय पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, ब्रीफिंग आदि की जानकारी भी ली। उन्होंने विद्यालय के मार्ग प्रदर्शक संकेतक लगवाए जाने के लिए भी निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। वहीं एसपी चक्रेश मिश्र ने परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग के साथ अराजक तत्वों व संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों से निर्धारित दूरी तक ही वाहनों का प्रवेश रहेगा। साथ ही सुरक्षा के कड़े प्रबंध सुनिश्चित करने, निर्धारित परिधि में आने वाली फोटोकॉपी दुकानें बंद कराने आदि के विषय में भी निर्देश दिए। एसडीएम महोली शशि बिंद द्विवेदी, सीओ महोली आलोक प्रसाद, डीआईओएस राजेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed