{"_id":"89526133c94f996f77b2b4a16b1ad0c2","slug":"payment-of-cane-price-arrears-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य का जल्द हो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य का जल्द हो भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अराजनैतिक) ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार को शहर में जुलूस निकाला। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट महेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि बेमौसम बरसात से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं बंट सका है। चेक वितरण में लेखपाल मनमानी कर रहे हैं। इसकी जांच कराकर मुआवजा दिलाया जाए। खरीफ की फसलों के बीजों को जनपद की समितियों पर भिजवाकर किसानों को निशुल्क बीज दिलाया जाए।
किसानों को बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाया जाए। ब्लॉक गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत असुवामऊ व पहला ब्लॉक में हो रहे सरकारी धन के बंदरबांट की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। बाढ़ प्रभावित तहसील बिसवां के गांजरी क्षेत्र के ग्राम मल्लापुर, गोड़ियनपुरवा, गोलोक कोडर आदि गांवों में बेघर लोगों का तत्काल पुनर्वास कराकर लोहिया आवास आंवटित किए जाएं।

जनपद की पात्र विधवा व बेसहारा महिलाओं को पेंशन दिलाई जाए। सिधौली इलाके में आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर रामलखन यादव, अनिल शर्मा, मदन मोहन, बुद्घि प्रकाश मिश्र, शिव भगवान अवस्थी आदि मौजूद रहे।