फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients without symptoms will not have corona examination

बिना लक्षण वाले मरीजों की नहीं होगी कोरोना जांच

Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Patients without symptoms will not have corona examination
सीतापुर। बिना लक्षण (एसिम्पटोमैटिक) वाले कोरोना मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें कोविड अस्पताल में 14 दिन नहीं गुजारने पड़ेंगे। अस्पताल में भर्ती होने के दसवें दिन बिना कोरोना जांच के ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का फरमान आने के बाद स्वास्थ्य महकमे ने ये व्यवस्था जिले में लागू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक एसिम्पटोमैटिक कोरोना मरीजों के मिलने पर कोविड अस्पताल में भर्ती होने के 12वें दिन सैंपल जांच के लिए भेजा जाता था। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रोटोकाल के तहत 14वें दिन मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कोरोना मरीजों की जांच और डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने 19 जून को आदेश जारी कर दिया है। जिले में भी अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य का आदेश पत्र आ गया है। इसके तहत अब एसिम्पटोमैटिक वाले जो भी कोरोना मरीज पाए जाएंगे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की तारीख से दस दिन के भीतर डिस्चार्ज करना होगा। आदेश में सबसे बड़ी बात ये कही गई है कि एसिम्पटोमैटिक मरीजों को डिस्चार्ज कराने से पहले अब उनका कोरोना टेस्ट कराने की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बदली गई व्यवस्था
एसिम्पटोमैटिक मरीजों का अब एक ही सैंपल कराया जाता है। पहला सैंपल भी लगातार निगेटिव आ रहा है। स्वास्थ्य महकमे के विभागीय जानकारों ने बताया कि बिना लक्षण वाले मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आती है। जिले में ऐसे कई मरीजों का मियाद पूरी होने के पहले सैंपल कराया गया। उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। कोई पांच दिन, कोई चार दिन तो कोई सात दिन में कोरोना निगेटिव हो जा रहा है। शासन ने हर जिले से इस तरह का फीडबैक लेने के बाद ये फैसला लिया है, इससे मरीज को अस्पताल से जल्दी छुट्टी भी मिल जाएगी। दूसरा ऐसे मरीजों की कोरोना जांच नहीं कराने से आर्थिक बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed