{"_id":"58a730e04f1c1b6439d84540","slug":"parties-leaves-the-polling-booths-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार थमा, आज बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार थमा, आज बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के लिए रविवार को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को शाम 5 बजे से प्रचार थम गया। अब मतदान की घड़ी नजदीक आ गई है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सरकारी मशीनरी भी तैयारियों में जुटी हुई है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर आरएमपी इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
तीसरे चरण में जनपद की नौ विधानसभा सीटों महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली एवं मिश्रिख से कुल 95 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इन सीटों पर 19 फरवरी को वोट पड़ेंगे। जिले में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन
अब प्रचार थमने के बाद सरकारी मशीनरी चुनाव संपन्न कराने के लिए जुट गई है। जिले में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिले में रिजर्व समेत 3167 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में पीठासीन समेत चार कार्मिक लगाए गए हैं। शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। यह पार्टियां जिला मुख्यालय से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
शहर के मिलिट्री ग्रॉस फार्म में वाहन पार्किंग बनाई गई है। जबकि आरएमपी इंटर कॉलेज के मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इसके लिए वहां पर विधानसभा हल्केवार पंडाल लगाए गए हैं। 11-11 पोलिंग पार्टियों के हिसाब से पंडालों में स्टॉल लगाए गए हैं।
एडीएम रामकेवल तिवारी ने बताया कि मतदान कार्मिकों को बूथों पर रवानगी शनिवार को होगी। इसके लिए सभी मतदान कार्मिकों को रवानागी स्थल पर बुलाए गए हैं, वहीं पर सभी को तृतीय ड्यूटियां वितरित की जाएंगी।
यह ड्यूटियां मिलने के बाद कार्मिकों को यह पता चल पाएगा कि उन्हें किस पोलिंग स्टेशन पर जाकर मतदान करना है। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों पर भारी मात्रा में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस जवान लगाए गए हैं।