फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pangolin trapped in net, villagers gathered to see it

Sitapur News: जाल में फंसा पैंगोलिन, देखने उमड़े ग्रामीण

Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Pangolin trapped in net, villagers gathered to see it
रेउसा (सीतापुर)। खेत में लगे जाल में शनिवार को पैंगोलिन जीव फंस गया। यह सूचना गांव में पहुंची तो उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण यह जीव पहली बार देखने की बात कह रहे थे। वन विभाग के मुताबिक पैंगोलिन एक स्तनधारी जीव है। डीएफओ ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। अब इसे किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में अज्जेपुर झील के पास वसीम का खेत है। तकिया निवासी वसीम ने मवेशियों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत के चारों तरफ जाल लगा रखा है। इस जाल में शनिवार को एक अलग तरह का जीव फंस गया। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो जाल में फंसे इस जीव को देख अचंभित रह गए। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग उसे देखने के लिए जुट गए। सूचना वन विभाग को दी गई। डीएफओ नवीन खंडेलवाल, एसडीओ विकास यादव, डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान ने पहुंचकर वन्यजीव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि यह पैंगोलिन जीव है। यह अब विलुप्त होने वाले जीवों की श्रेणी में आता है। पैंगोलिन बेहद शांत स्वभाव का शर्मीला जानवर है। शरीर पर कड़ी और सुनहरी-भूरी स्केल्स वाले इन जीवों की बनावट बहुत ही लोकप्रिय है। यह जीव किसी को नुकसान नही पहुंचाता। पशु चिकित्सक ने पैंगोलिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीएफओ ने बताया वन्यजीव स्वस्थ है। इसे सीतापुर ले जाया गया है। अब किसी सुरक्षित स्थान पर इसे छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed