{"_id":"4f491d6e9efadf6f839556032287f9cc","slug":"ordered-mobile-got-corrionder-leaves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगाया मोबाइल, पैकेट खोला तो निकली धनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगाया मोबाइल, पैकेट खोला तो निकली धनिया
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थाना क्षेत्र में तीन लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। इन लोगों ने लकी ड्रा के माध्यम से मोबाइल मंगाया था, लेकिन जब डाक से आया डिब्बा हाथ खोला तो उसमें पिसी हुई धनिया निकली। पीड़ितों ने संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
कस्बा सकरन निवासी जसवंत, कमलेश व अंकित के मोबाइल पर 28 दिसंबर को 9709743...से कॉल आई। कॉल करने वाली महिला थी, जिसने खुद को एक प्राइवेट कंपनी का मैनेजर बताया। वहीं महिला ने तीनों लोगों को बताया कि उन लोगों ने लकी ड्रा के माध्यम से मोबाइल जीता है।
विज्ञापन
वहीं हर व्यक्ति को कंपनी फोन के साथ 50 हजार रुपये इनाम भी देगी। इनाम लेने वाले को मोबाइल की कीमत 6 हजार रुपये देनी पडे़गी। इसके लिए महिला ने तीनों को अकाउंट नंबर भी दे दिया।
विज्ञापन
जसवंत, कमलेश व अंकित महिला के झांसे में आ गए और बताए गए अकाउंट नंबर में 6-6 हजार रुपये डाल दिए। इस पर महिला ने एक सप्ताह के भीतर मोबाइल फोन व 50 हजार रुपये का चेक घर पहुंचने की बात कही।
सोमवार को तीनों के घर कोरिअर में तीन डिब्बे पहुंचे। तीनाें ने डिब्बे खोले तो दंग रह गए। इन डिब्बों में मोबाइल की जगह पिसी हुई धनिया रखी थी। ठगे जाने का अहसास होते ही तीनों सन्न रह गए। पीड़ितों ने सकरन थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।