फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Open hooliganism of the police, was not allowed to fill the form'

‘पुलिस की खुलेआम गुंडई, नहीं भरने दिया पर्चा’

Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Open hooliganism of the police, was not allowed to fill the form'
सीतापुर। महमूदाबाद से सपा विधायक नरेंद्र वर्मा ने सोशल साइट पर पोस्ट कर पुलिस पर खुलेआम गुंडई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि रामपुर मथुरा ब्लॉक में प्रशासन की मिलीभगत से पुलिस ने समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन करने गईं भावना मौर्य व उनके प्रस्तावक समर्थक प्रेम सागर मौर्य और एक अन्य प्रत्याशी शबनम व उनके प्रस्तावक कैलाश राजपूत व समर्थक दिनेश यादव को नामांकन ही नहीं करने दिया।
विज्ञापन

पुलिस के रामपुर मथुरा कस्बा इंचार्ज समय सिंह, थानाध्यक्ष ओपी तिवारी ने प्रेम सागर मौर्य, उनकी बहू व अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों, प्रस्तावकों को जबरन ब्लॉक कार्यालय से घसीटकर थाने लाकर बंधक बना लिया। उनके पर्चे ही नहीं दाखिल होने दिए। पुलिस ने पहले तो पार्टी प्रत्याशियों को एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया।
विज्ञापन

बाद में 11 बजे ब्लॉक परिसर पहुंचने पर प्रेम सागर मौर्य को कस्बा इंचार्ज समय सिंह गिरेबान पकड़कर घसीटते हुए थाने ले आए। उनके साथ सभी को बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि महमूदाबाद की राजनीति में जो कुछ हुआ वह बहुत निंदनीय है। पुलिस ने पार्टी के प्रत्याशियों को पर्चा नहीं दाखिल करने दिया। हम कसम खाते हैं कि एक वर्ष बाद भावना मौर्य इसी ब्लॉक की कुर्सी पर काबिज होंगी। जनता 2022 में बदला जरूर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed