फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One thousand people lost their electricity for three days

तीन दिन से एक हजार लोगों की बिजली गुल

Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One thousand people lost their electricity for three days
रेउसा/सीतापुर। रेउसा कस्बे में ट्रांसफॉर्मर फुंके हुए तीन दिन बीत गए हैं। इसे बदले न जाने से यहां के बाशिंदे बहुत परेशान है। इस भीषण गर्मी में उन्हें दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि अवर अभियंता शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसकी वजह से बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इससे करीब एक हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

रेउसा कस्बे में बिसवां रोड पर लगा ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। उसके बाद जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो कोई सही जवाब नहीं दिया गया। इससे इस ट्रांसफॉर्मर से जुड़े मोहल्लों में अंधेरा है। कस्बा निवासी शिवम अवस्थी, सुनीत मिश्रा, मुनीर वेग, गया प्रसाद, दीपेश मिश्र, रामजीवन तिवारी, शिवम मिश्र, डॉ. सुभाष मिश्र, मैनुद्दीन आदि लोगों ने बताया बभनेवा फीडर पर तैनात कोई भी कर्मचारी फोन नहीं उठाता है।
विज्ञापन

हाल यह है कि अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार भी किसी का फोन नहीं उठाते हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में बिजली आ रही है वह ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जाती है। इससे यहां के लोगों को बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर फुंका होने से बिजली बाधित हुई है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed