{"_id":"3cda0b9d5eea4eb0f592fcd8a612f1d7","slug":"one-million-of-goods-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना लूटा एक लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बना लूटा एक लाख का माल
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
ग्राम धन्नाग में ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे। देर रात कई बदमाश अवनीश उर्फ सोनू के घर में घुस गए। यहां सोनू सिंह व उसकी पत्नी पूजा सिंह घर की गैलरी में सो रही थी। बदमाशों ने दोनों को दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देकर घर में रखी अलमारी वी, सेफ के ताले खुलवा लिए।
विज्ञापन
बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवर, साड़ियां, 1500 रुपये, कलर टीवी, दो सिलेंडर, मोबाइल आदि लूट लिया। करीब एक घंटे तक बदमाश घर का कोना-कोना खंगालते रहे। लूट का माल समेटकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
गृहस्वामी ने बताया कि बदमाश करीब एक लाख रुपये कीमत का माल ले गए हैं। घटना के संबंध में पीड़ित ने शहर कोतवाली मेें तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन