{"_id":"61e9ad157d974d571b1f1b29","slug":"one-lakh-four-thousand-teenagers-got-vaccinated-sitapur-news-lko614355569","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख चार हजार किशोरों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख चार हजार किशोरों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में किशोर-किशोरियां कोविड टीकाकरण करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दो सप्ताह में करीब एक लाख ने टीका लगवा लिया है। यानी एक तिहाई लक्ष्य 15 दिन में पूरा हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है।
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के बीच किशोर-किशोरियों की संख्या करीब 3.14 लाख है। इसमें से अब तक एक लाख चार हजार किशोर-किशोरियों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि युवा कोविड टीके की दूसरी डोज नियत तारीख पर लगवा लें। सीएचसी अधीक्षकों और कोविड टीकाकरण में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मियों से उन्होंने कहा कि ब्लॉकों में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है। यही तेजी बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फॉर्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 48 लाख 72 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 30 लाख 29 हजार लोगों को पहली व 18 लाख 34 हजार लोगों को दूसरी और 7738 को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।