{"_id":"a13cacc33388bac6ab0fef169d8d37a2","slug":"one-killed-in-road-accident-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी जख्मी हो गए। एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
तीनों बाइक से ट्रिपलिंग कर लखनऊ से लौट रहे थे। हादसा सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर हुआ। बताते हैं बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
संदना इलाके के आमाघाट निवासी छोटू (22), सर्वेश कुमार (23), व अमन मिश्रा (20) मंगलवार को किसी काम से बाइक से लखनऊ गए थे। मंगलवार देर शाम तीनों ट्रिपलिंग कर लौट रहे थे।
तीनों सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ के निकट पहुंचे, तभी इनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोनों साथी जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से अमन को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सर्वेश को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।