{"_id":"6191566d07c8ed5a7b688883","slug":"one-died-of-fever-five-admitted-sitapur-news-lko6044443161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक की मौत, पांच भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक की मौत, पांच भर्ती
विज्ञापन
सीतापुर में जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में बुखार के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। पांच बच्चे बुखार के चलते चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
मिश्रिख इलाके के भटपुरवा निवासी पुनीत (1) को बुखार व खून की कमी के चलते जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद पुनीत की हालत में कुछ सुधार हुआ। रविवार को पुनीत की मौत हो गई। शहर के तरीनपुर निवासी नैतिक गुप्ता (9), पंचमपुरवा निवासी दिनेश निगम (7), शहर के कजियारा निवासी इकरा (8), मानपुर के सेमरन निवासी सुनैना (3) व खैराबाद के ऋतिक (8) को तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।
भर्ती के बाद बच्चों का इलाज शुरू हो गया है। इलाज के बाद इनकी हालत में सुधार हो रहा है।
सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस समय अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों में अधिकतर बच्चे निमोनिया का शिकार हो रहे हैं। कई बच्चों को झटके आ रहे हैं। बच्चों को बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है।