फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One dead from Corona, 28 positive

कोरोना से एक की मौत, 28 मिले पॉजिटिव

Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 28 positive
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। संक्रमण की रफ्तार कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन कोरोना से आए दिन हो रहीं मौतें चिंता का सबब बनीं हैं। शनिवार को कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 58 पहुंच गई है। वहीं आरएमपी डिग्री कॉलेज के खेल प्रवक्ता समेत 28 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों में से लक्षण वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक, शनिवार को कोरोना के ऑनलाइन पोर्टल पर जिले के एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है कि मरीज कहां का रहने वाला है और कब से संक्रमित था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इसके अलावा शनिवार को आई रिपोर्ट में आरएमपी डिग्री कॉलेज के खेल प्रवक्ता सुनील कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, बिसवां के पुरैनी, बिसवां, पुरैनी, रामगढ़ चीनी मिल, सरैंया सानी, खैराबाद, धरैंचा, सदरपुर, महोली, सदरपुर, स्टेशन रोड महोली, नैपालापुर, शास्त्रीनगर, जेल रोड, हेमपुरवा, सिविल लाइंस, तरीनपुर में एक-एक, जबकि श्रीनगर कॉलोनी में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुंशीगंज में एक, तरीनपुर में दो, वजीरनगर, गांधीनगर, आरएमपी डिग्री कॉलेज के एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मिले जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें अस्पताल में और बिना लक्षण वाले मरीजों को होम क्वारंटीन कराया गया है। सभी के इलाज की व्यवस्था शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed