फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On the third day, 48 candidates filed nominetion

तीसरे दिन 48 प्रत्याशियों ने दाखिल किए परचे

Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 06 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
On the third day, 48 candidates filed nominetion
सीतापुर के सदर तहसील में नामांकन कराने के लिए जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव में नामांकन के लिए अब तहसीलों में प्रत्याशियों की भीड़ उमडने लगी है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन यानी सोमवार को समूूचे जिले की दो निकाय में अध्यक्ष पद के लिए एक-एक प्रत्याशी ने परचा दाखिल किया जबकि नौ निकायों में सभासद पदों के लिए 46 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। ऐसे में दोनों पदों के लिए 48 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए।
विज्ञापन


बता दें कि सीतापुर जनपद में ग्यारह निकायों में नए पंचवर्षीय गठन के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे दौर की अधिसूचना निर्गत होते ही सीतापुर जनपद के ग्यारह निकायों के अध्यक्ष व 222 सभासद पदों की शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी पर पिछले दो दिनों में दोनों पदों पर एक भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किया था, हालांकि लोगों ने परचे जरूर खरीदे थे। 
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन यानी सोमवार को जिले में दो अध्यक्ष समेत 48 प्रत्याशियों ने सभासद के परचे भरे गए। सदर तहसील में नगर पालिका परिषद सीतापुर, खैराबाद व नगर पंचायत हरगांव में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी परचा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सीतापुर पालिका के सभासद पदों पर 5 परचे दाखिल हुए, इनमें वार्ड बीस से विजय, 23 से मनोज, 16 से विश्वनाथ, दो से रुखसाना, छह से आशुतोष आर्य शामिल हैं। इसी प्रकार नगर पालिका खैराबाद के सभासद पदों के आठ परचे दाखिल हुए। यहां पर वार्ड दो से सलीम, राजाराम, पांच से छन्नू लाल, 15 से राजिया, 18 से सर्वेश, रोशनजहां, 16 से मोहम्मद जाफर, 22 से जुबेर ने परचा भरा।

नगर पंचायत हरगांव में सभासद पदों के लिए किसी ने भी परचा दाखिल नहीं किया। लहरपुर तहसील में नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद के अध्यक्ष पद के लिए अफसरजहां ने परचा भरा। जबकि सभासद पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आया। नगर पालिका परिषद लहरपुर के अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद पद के लिए एक ने परचा भरा।

महमूदाबाद तहसील में दो निकाय में अध्यक्ष पद के लिए एक परचा आया। यहां पर नगर पंचायत पैंतेपुर के निर्वतमान अध्यक्ष उरूज आलम ने नामांकन किया। जबकि सभासद पद के लिए वार्ड आठ से परवीन, दस से शकीला ने परचा दाखिल किया। नगर पालिका महमूदाबाद अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया।

जबकि सभासद पदों के लिए 11 लोगों ने परचा दाखिल किया, इनमें वार्ड 12 से सलीमा, बेबी, 15 सलाउददीन, 10 से काचिदर बेग, झ्11 से राशिद अली, 17 से राशिद कामरीन, 16 निदा, 14 से उस्मान जुबेर, दो से नीतू दिनकर, गुडिया रावत शामिल हैं। मिश्रिख तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी परचा प्रस्तुत नहीं किया।

जबकि सभासद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। यहां पर वार्ड 9 अनुराग मिश्रा, सात से प्रतीक सिंह, 11 से राकेश शामिल हैं। तहसील सिधौली में नगर पंचायत सिधौली अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं आया। जबकि सभासद पदों के लिए 12 लोगों ने परचे दाखिल किए।

यहां वार्ड एक से मंजू देवी, प्रेमा देवी, गीता भार्गव, शिवरानी, वार्ड से मुन्नू लाल, छह से निष्ठा कोरी, सात से गिरींद्र त्रिपाठी, नौ से आसिफ, दस से कविता मिश्रा, बारह से शनीरूल रहमान, शकील अहमद, चौदह से अजीत सक्सेना शामिल हैं। 


बिसवां तहसील में नगर पालिका बिसवां अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जबकि सभासद पद के लिए तीन लोगों ने परचा भरा। यहां पर वार्ड 19 से आइसा, दो से गीता, तीन से गंगा सागर ने नामांकन किया। इसके अलावा महोली व हरगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed