फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   On the first day, the heads of seven blocks got training

पहले दिन सात ब्लॉक के प्रधानों को मिला प्रशिक्षण

Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the first day, the heads of seven blocks got training
सीतापुर। जिले के सभी प्रधानों को तीन दिन में संचालित योजनाओं का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसकी शुरुआत गुरुवार को हुई। पहले दिन सात ब्लॉक के प्रधानों को चिह्नित स्थानों पर वर्चुअल रूप से राज्य स्तर से स्टेट व मंडल के नामित अफसरों की ओर से वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में संचालित केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं व तकनीकी जानकारी दी गई। शेष ब्लाकों के प्रधानों को 16 व 17 जुलाई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विकासखंड एलिया, महमूदाबाद, कसमंडा, खैराबाद, महोली, रेउसा एवं सिधौली के प्रधानों को पंचायत द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रशिक्षण वीसी के मार्फत दो सत्रों में दिया गया। इन ब्लाकों के प्रधानों को चिह्नित स्थानों पर ट्रेनिंग दी गई। प्रथम सत्र में सुबह साढ़े दस से दोपहर एक बजे तक सामान्य जानकारी दी गई। दूसरे सत्र में दोपहर ढाई से पांच बजे तक तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

राज्य एवं मंडल के अफसर व विशेषज्ञों ने प्रधानों को पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम पंचायत की बैठकों के आयोजन की प्रक्रिया, ग्राम पंचायत समितियों एवं उनकी भूमिका, ग्राम पंचायत विकास योजना, मॉडल पंचायत एवं आएसआर, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, एसडीजी, ई-गवर्नेंस, ठोस एवं अपशिष्ट पदार्थ प्रबंधन, एकाउंट आदि पर चर्चा करते हुए वीडियो प्रदर्शन द्वारा जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीसी ऋतु तिवारी ने बताया कि 16 जुलाई को बेहटा, बिसवां, हरगांव, मछरेहटा, मिश्रिख, पिसावां ब्लाक के प्रधानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि ब्लाक स्तर पर एडीओ पंचायत को सुचारु रूप से प्रधानों का प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उसी के अनुरूप सभी प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानों को प्रशिक्षण नोडल अफसर आरजीएसए प्रवीणा चौधरी, मंडलीय उप निदेशक महेन्द्र सिंह, उप निदेशक एसएन सिंह, राज्य परामर्शी प्रीति सिंह, सुनीता सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed