फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   oman dies of fever, three children admitted

बुखार से महिला की मौत, तीन बच्चे भर्ती

Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
oman dies of fever, three children admitted
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में वायरल बुखार लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। महिला वार्ड में भर्ती एक महिला की बुखार से रविवार को मौत हो गई। तीन बच्चे बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार से तमाम लोग जूझ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बुखार अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। शहर के पुराने सीतापुर निवासी पतेश्वरी (54) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान रविवार उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पहले प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया था। उसके बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। फिर भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

महमूदपुर निवासी काजल (12), तंबौर इलाके के नवीनगर निवासी दुर्गा (3) व मिश्रिख इलाके के शालिनी (5) को बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन बच्चों का इलाज चल रहा है, जहां पर इनकी हालत में सुधार हो रहा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में अब तक मलेरिया के 39 बच्चे भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश! हर दिन यही व्यवस्था रहती...
चिल्ड्रेन वार्ड के पड़ोस में ही कुपोषित बच्चों को भर्ती करने के लिए अलग से एक वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में अक्सर गंदगी फैली रहती है। यहां पर बच्चे बिना चादर के ही लेटे नजर आते थे। लेकिन जब रविवार को प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह का निरीक्षण होना था तो यहां पर मुकम्मल व्यवस्थाएं की गई। प्रत्येक बेड पर साफ चादर बिछी थी। पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद थी। मरीजों ने भी कहा, काश रोज मंत्री जी आती तो व्यवस्थाएं बेहतर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed