{"_id":"68b9d001ffb673e53605d299","slug":"om-prakash-rajbhar-is-a-lightweight-man-brijbhushan-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139683-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश राजभर हल्के आदमी: बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश राजभर हल्के आदमी: बृजभूषण
Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद में जल विहार कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने बाराबंकी जिले में स्थित श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के मामले में कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एकदम गलत है।
ओम प्रकाश राजभर ने इस संबंध में जो बयान दिया है, वह यह दिखाता है कि वह हल्के आदमी हैं। उन्होंने कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने के मामले में भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि किसी की मां की कोई आलोचना नहीं कर सकता। यह उनके संस्कार को दर्शाता है। कहा कि कांग्रेस जिस तरह का आचरण कर रही है, वह स्वयं अपनी कब्र खोदने का काम कर रही है।
कांग्रेस के नेता ऐसे बयानों से ताली तो बजवा सकते हैं, लेकिन जनता का दिल जीतना उनके लिए असंभव है। ऐसा कृत्य करने वाले कांग्रेसियों को बिहार से खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। संजय निषाद के सवाल पर पूर्व सांसद चुप्पी साधे रहे।