{"_id":"62c9c67319ae3068dd7dd5b0","slug":"old-man-murdered-with-a-sharp-weapon-sitapur-news-lko6388824197","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में घर के आंगन में सो रहे एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एसपी ने टीमें गठित कर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
थाना हरगांव के मल्लापुर निवासी रामौतार (60) थाना इलाके के हेमपुर के मजरा ढ़ाकिनपुरवा में बेटी शांति के घर पिछले कई वर्षों से रहता था। उसके बेटों से उसकी नहीं बनती थी। उसके तीन बेटे है। जो मल्लापुर में रहकर ही खेती करते हैं। रामौतार के पास ऑटो रिक्शा था, जिसे चलाकर वह जीवनयापन करता था।
शुक्रवार को जब वह अपनी बेटी के घर के आंगन में लेटा हुआ था, तो किसी ने उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। शरीर पर कई गहरे निशान पाए गये। सुबह जब उसका दामाद उठा तो उसने घर के दरवाजे खुले पाए। पहले उसे चोरी की आशंका हुई। इसके बाद उसे अपने ससुर का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी घुले सुशील चंद्रभान, सीओ महोली अमन सिंह, एसओ इमलिया सुल्तानपुर पहुंच गए। एसपी ने घटनास्थल का जायजा और जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए हैं। एसओ इमलिया सुल्तानपुर अनिल सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कई बिंदुओं पर हो रही पड़ताल
हत्या के मामले में कई बिंदु मिलने से गुत्थी उलझ गई है। दामाद प्रमोद की माने तो उसके ससुर का गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को देनी चाही थी मगर मामला शांत हो गया था। दूसरी ओर ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद और उसके ससुर का भी झगड़ा हो चुका है।
प्रमोद अपने ससुर से पुराना ऑटो बेंचकर पैसा मांग रहा था, ताकि वह नया ऑटो ले आए। मगर ससुर ने विरोध करते हुए कहा था कि प्रमोद सारा पैसा खर्च देगा, जिस पर दोनों में काफी कहासुनी हुई थी। ऐसे में पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
चार बार बदले दामाद के बयान
पुलिस की पूछताछ में मृतक के दामाद प्रमोद के चार बार बयान बदले, उसकी बताई हुई कहानी पर पुलिस को सबसे अधिक संदेह हो रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रमोद ने बताया कि उसके घर से चोरी हुई। लेकिन चोरी के नाम पर सिर्फ एक बाक्स ही उसके घर से गायब था। जिसमें सिर्फ कुछ कागज थे।
जबकि बक्से के पास पैसे रखे थे जिनको चोर नहीं ले गए थे। इसके अलावा जब सुबह करीब साढ़े तीन बजे प्रमोद की आंख खुली तो उसने अपने परिवार वालों को कुछ भी नहीं बताया। जबकि दरवाजा खोलकर गांव में ही रहने वाले चाचा को चोरी की जानकारी दी। इस दौरान उसे हत्या की कोई जानकारी ही नहीं हुई।