{"_id":"62c09ed9ee14ea63f1650b8f","slug":"old-age-slipped-died-in-pond-sitapur-news-lko637877884","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंदलामऊ (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में नित्यक्रिया के लिए गए अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संदना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुन्दर (50) दोपहर एक बजे घर से 200 मीटर दूर स्थित तालाब की तरफ नित्यक्रिया के लिए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। आननफानन काफी संख्या में ग्रामीण उन्हें निकालने के लिए जुट गए।
कड़ी मशक्कत के बाद अधेड़ को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ फतेह सिंह ने बताया कि अधेड़ की मौत डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
48 घंटे के बाद नहर में मिला युवक का शव
कोतवाली इलाके में डूबे एक युवक का शव 48 घंटे के बाद शनिवार को बरामद हुआ है। बीती 30 जून को नगर के मोहल्ला बहलोलपुर निवासी दिलशाद उर्फ राजा (20) अज्ञात कारणों के चलते नहर में कूद गया था। जिसकी तलाश दो दिन से लगातार की जा रही थी।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव करहा के निकट शारदा सहायक नहर के किनारे दुर्गंध आने पर परिजनों ने नहर में तलाश की तो राजा का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। जिसे परिजनों व गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।