{"_id":"6085a6c78ebc3e24697bf1ae","slug":"officers-went-to-delhi-to-collect-the-ballot-sitapur-news-lko5757224157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपत्र लेने दिल्ली गए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपत्र लेने दिल्ली गए अधिकारी
विज्ञापन
सीतापुर। पंचायत चुनाव के लिए जिले को प्राप्त हुए मतपत्रों की संख्या कम पड़ गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिल्ली स्थित प्रेस को अतिरिक्त मतपत्रों को छापने के निर्देश दिए थे। इन मतपत्रों को लेने के लिए रविवार को डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर सहायक प्रभारी अधिकारी (मतपत्र व्यवस्था), चकबंदी अफसर बिसवां अनिल कुमार सिंह वाहन व पुलिस बल के साथ दिल्ली गए।
जिले में प्रधान सहित चार पदों का मतदान कराने के लिए पूर्व में आकलित संख्या के अनुसार मतपत्रों को दिल्ली स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लाया गया था। इन्हें सभी ब्लाकों को उपलब्ध कराया गया है। नामांकन वापसी के बाद बनी स्थिति के अनुसार प्रधान, बीडीसी एवं सदस्य जिला पंचायत के कुल 22 लाख सात हजार 135 मतपत्र कम पड़ गए हैं।
जिन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मुद्रण कराने के निर्देश दिल्ली स्थित प्रेस को दिए थे। इन मतपत्रों को लाने के लिए रविवार को सहायक प्रभारी अधिकारी (मतपत्र व्यवस्था), चकबंदी अफसर बिसवां अनिल कुमार सिंह नई दिल्ली गए हैं। उनके साथ पुलिस बल भी गया है। प्रभारी अधिकारी मतपत्र एसओसी ने बताया कि मतपत्र आने के बाद संबंधित ब्लॉकों को इनकी आपूर्ति की जाएगी।