{"_id":"62b759288adc94418b014264","slug":"officers-heard-problems-in-all-blocks-sitapur-news-lko636834050","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लॉकों में अफसरों ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लॉकों में अफसरों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले के सभी विकासखंडों में शनिवार को जन चौपाल लगाई गई। चौपाल में गांवों से जुड़े विभागों के जिम्मेदारों ने शिरकत करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने एलिया विकासखंड में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।
इमलिया सुल्तानपुर संवाद के अनुसार ब्लॉक एलिया के ग्राम सहादतनगर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। सीडीओ अक्षत वर्मा ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनसे गांव के कार्यों की जानकारी ली। गांव में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी तैनात नहीं है। जिस पर एडीओ पंचायत अवनीश तिवारी को आदेश दिया कि तत्काल सफाई कर्मी तैनात किया जाए। वृद्धावस्था, विधवा पेंशन, मनरेगा मजदूरी, आवास योजना व अन्य सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार कस्बा बांसुरा में जन चौपाल में किसान सम्मान निधि न पाने वाले, वृद्धावस्था पेंशन व बिजली बिल आदि से संबंधित समस्याओं के कई प्रार्थना पत्र आए। इनमें कुछ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निराकरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर, डीपीआरओ मनोज कुमार सहित अन्य विभागों के अफसरों ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
सांडा संवाद के अनुसार सकरन ब्लॉक मुख्यालय की ग्राम पंचायत सांडा में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंश की समस्या का समाधान किए जाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोलहे राम और क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र मिश्रा ने पंचायत में खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने व पात्र परिवारों को आवास और शौचालय की मांग के साथ ही छुट्टा गोवंश की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
हरगांव संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत जलालीपुर देहात के इस्माइलपुर में नोडल अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने जन चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बिजली की आंखमिचौली के चलते सिंचाई कार्य बाधित होने की शिकायत की। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का समय से न आना व निर्धारित समय पर विद्यालयों का न खुलने की भी शिकायतें की गई।