फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Occupy four home slip stream

चार घर कटकर नदी में समाए

Thu, 20 Aug 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
तटीय क्षेत्रों में घाघरा ने कटान तेज कर दी है। रातोंरात तटीय क्षेत्र के चार घर कटकर नदी में समा गए हैं। वहीं नदी खेती योग्य भूमि को अपना निवाला बना रही है। क्षेत्र के करीब 18 गांव कटान की चपेट में हैं, जहां से ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। दूसरी तरफ बैराजों से पौने दो लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।  
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से घाघरा नदी रेउसा क्षेत्र में कहर बरपा रही थी। क्षेत्र के निर्मलपुरवा, गोडियन पुरवा, सिसैया बाजार, रामलाल पुरवा, कोनी आदि 18 गांव बाढ़ का दंश झेल रहे थे। मंगलवार को नदी का पानी कम होना शुरू हो गया, इससे तटीय क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। पानी घटते ही नदी ने तटीय क्षेत्र में कटान करना शुरू कर दिया। बुधवार रात गोडियन पुरवा निवासी होली, मुन्ना, राम सागर व राम खेलावन के घर कटकर नदी में समा गए। इन घरों में रहने वाले परिवार नदी का रौद्र रूप देखकर पहले से ही पलायन कर चुके थे। गांव के अन्य घर भी निशाने पर हैं। नदी क्षेत्र के निर्मल पुरवा, कोनी, फौजदार पुरवा, रामलाल पुरवा, पचीसा आदि गांवों में तेजी से कटान कर रही है। भयभीत ग्रामीणों का पलायन गुरुवार को भी जारी रहा। आबादी के अलावा तटीय क्षेत्र की खेती भी कटकर नदी में समाती जा रही है। इससे किसान परेशान हो उठा है। उधर, तीनों बैराज से गुरुवार को 191728 क्यूसेक पानी शारदा व घाघरा नदी में छोड़ा गया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed