फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now travel by AC Janrath bus to Delhi

अब एसी जनरथ बस से दिल्ली तक करें सफर

Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now travel by AC Janrath bus to Delhi
लखनऊ जाने के लिए खड़ी जनरथ एसी बस। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। अगर आप दिल्ली व कानपुर का सफर वातानुकूलित (एसी) बस में करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब शहर के रोडवेज बस स्टॉप से एसी (जनरथ) बस की सेवा ले सकते हैं। सीतापुर डिपो को आठ वातानुकूलित बसें मिली हैं। इन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। साधारण बसों की तुलना में डेढ़ गुने अधिक किराए पर इसमें सफर किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीतापुर डिपो में अब तक 176 बसें थीं। आठ वातानुकूलित बसों की सौगात मिलने से अब यह संख्या बढ़कर 184 हो गई है। इनमें वातानुकूलित बसें मिलाकर निगम की 106 और अनुबंधित बसों की संख्या 78 है। अभी तक सीतापुर डिपो में कोई वातानुकूलित बस नहीं थी। लिहाजा, लखनऊ या बरेली से वातानुकूलित बसें पकड़नी पड़ती थीं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली एक जनरथ (एसी) बस शाम आठ बजे के बाद सीतापुर से होकर निकलती थी। इसकी सेवा लेने के लिए पहले से सीट रिजर्व करानी पड़ती थी। अब सीतापुर डिपो को आठ जनरथ बसें मिलने से वातानुकूलित बस सेवा शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर ही उपलब्ध हो गई है। इन बसों का मार्ग निर्धारित करते हुए संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 7:50 बजे दिल्ली को होगी रवाना
तीन बसें रुपईडीहा-दिल्ली, तीन बसें सोनौली-दिल्ली और दो बसें पीलीभीत-कानपुर के लिए चलाई जा रही हैं। दिल्ली के लिए शाम 7:50 बजे बस रवाना होगी। साधारण बसों के मुकाबले डेढ़ गुने अधिक किराए में इन मार्गों पर वातानुकूलित बस का आनंद ले सकते हैं।
पैनिक बस से लैस हैं जनरथ
किसी भी मुसीबत के समय बस की सीट के साइड में लगा पैनिक बटन आपको तत्काल मदद मुहैया कराएगा। जनरथ बस की प्रत्येक दूसरी सीट पर पैनिक बटन लगा है। पैनिक बटन दबाते ही जीपीएस के माध्यम से पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर मैसेज व बस की लोकेशन पहुंच जाएगी। इसके बाद बस के सबसे नजदीक मौजूद पीआरवी टीम सहायता के लिए तत्काल पहुंचेगी।

1.57 पैसे प्रति किमी. होगा किराया
जनरथ (एसी) बसों का किराया 1.57 पैसे प्रति किमी. निर्धारित किया गया है। सीतापुर से कैसरबाग (लखनऊ) का किराया लगभग 145 रुपये होगा। जबकि साधारण बस का किराया 106 रुपये है। साधारण बस के मुकाबले जनरथ का सफर करीब डेढ़ गुना महंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed