फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now the official plate and glass in MDM

अब सरकारी थाली में खाएंगे एमडीएम

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now the official plate and glass in MDM
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों को अब थाली-गिलास बांटे जाएंगे। इन्हीं बर्तनों में विद्यार्थियों को एमडीएम परोसा जाएगा। अभी तक एमडीएम खाने के लिए बच्चे घर से बर्तन लेकर आते थे। उन्हें अब स्कूल में ही सरकारी बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। बर्तनों की खरीद सीधे शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन


बीएसए को वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण में नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। 23 अक्तूबर से पहले पहली खेप आने की उम्मीद है। एक थाली-गिलास का सेट 113.30 रुपये में पड़ेगा।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अभी एमडीएम खाने के लिए घर से बर्तन लेकर आना पड़ता है। इसे देखते हुए शासन ने नौनिहालों को बर्तन देने का निर्णय लिया। अब इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदेश में विद्यार्थी को एक थाली व एक गिलास का सेट मुहैया कराया जाएगा। इस सेट की कीमत 113.30 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्तनों की आपूर्ति सीधे शासन स्तर से होगी। बीएसए राजेंद्र सिंह को इनको वितरण व आपूर्तिकर्ता संस्था द्वारा भेजे गए बर्तनों का सत्यापन के बाद भुगतान करने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण में नगर क्षेत्र के नौनिहालों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी बर्तन नहीं मिले हैं। यहां पर आपूर्ति 23 अक्तूबर से पहले होगी। 

स्कूल में रखे जाएंगे बर्तन
नौनिहालों को एक सेट बर्तन उपलब्ध कराएं जाएंगे। इन बर्तनों को बच्चे घर नहीं ले जा सकेंगे। बर्तन स्कूल में ही रखे जाएंगे। बर्तनों की एक साल की वारंटी होगी। अगर बर्तन खराब हो जाते हैं तो प्रधानाध्यापक को इसकी शिकायत करनी होगी। उसके बाद आपूर्तिकर्ता एजेंसी एक माह के अंदर बर्तनों को बदलेगी।


छह लाख को मिलेगा फायदा
जिले में 3015 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें चार लाख नौनिहाल पढ़ रहे हैं। इसी प्रकार 1152 उच्च प्राथमिक विद्यालय में दो लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन सभी नौनिहालों को थाली व गिलास मिलेगा। पूरे जिले में इसकी आपूर्ति 22 दिसंबर से पहले करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed