फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now Mayank will be able to run, heart treatment will be free

Sitapur News: अब दौड़ सकेगा मयंक, निशुल्क होगा दिल का इलाज

Sat, 25 May 2024 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 May 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Now Mayank will be able to run, heart treatment will be free
महमूदाबाद। गुलरामऊ गांव निवासी मयंक कुमार सोनी अब दौड़ सकेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत अब उसकी दिल की बीमारी का निशुल्क इलाज किया जाएगा। यह इलाज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चिकित्सकों की विशेष टीम द्वारा किया जाएगा। इस ऑपरेशन में करीब चार लाख रुपये का खर्च आएगा। जिसको चिकित्सा विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

मयंक सोनी के पिता मनोज कुमार सोनी ने बताया कि वह फेरी लगाते हैं। उसके चार बेटी व एक बेटा है। वह आर्थिक रूप से कमजोर है लेकिन स्वास्थ्य विभाग काफी मदद कर रहा है। मेरे बेटे मयंक का निशुल्क इलाज हो जाएगा, यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है वरना हम अपने बेटे का इलाज नहीं करवा पाते। उन्होंने बताया कि दौड़ने पर मयंक की सांस फूलती थी। बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय गुलरामऊ में एक चिकित्सीय टीम आई।
विज्ञापन

कक्षा 6 के छात्र मयंक का परीक्षण किया गया। इसके बाद पता चला कि उसके दिल में छेद है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि मयंक सोनी की आरबीएस के टीम के डॉ वीरेश चंद्र वर्मा व डॉ. प्रियंका पोरवाल ने जांच की। इसके बाद मयंक कुमार सोनी को जिला अस्पताल भेजा गया। ऐसी बीमारी जन्मजात होती है। मयंक की रिपोर्ट देखने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने एएमयू अलीगढ़ को पत्र लिखकर मयंक के निशुल्क इलाज की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक ने खुद दिया किराया, कराई व्यवस्था
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने मयंक व उसके परिजनों को अलीगढ़ तक जाने का किराया दिया। वहीं, उसकी वहां ठहरने की व्यवस्था भी करवाई। इसके साथ अन्य किसी खर्च के लिए भी आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। रविवार को मयंक अलीगढ़ के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed