{"_id":"45ef31c8a91d2f65e6917f4ddf90c54b","slug":"notice-to-two-branch-managers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शाखा प्रबंधकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शाखा प्रबंधकों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू सत्र में केवल 18 प्रतिशत ही वसूली हो सकी। जिस पर बैंक अधिकारियाें को वसूली लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा दो शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
लहरपुर, सीतापुर, महोली व सिधौली तहसीलों के कृषि एवं विविधीकरण ऋणों की समीक्षा हुई। समीक्षा में पाया गया जनपद का चालू सत्र में 913 लाख बकाया है। जिसके सापेक्ष केवल 172 लाख की वसूली हो सकी।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने बैंक प्रबंधकों को 31 जुलाई से पहले औसत वसूली करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शाखा सिधौली की वसूली बहुत कम मिली। जनपद की पांच समितियां सहिया, फखरपुर, नेवादा, जार, मानपारा व कचूरा के सचिव वसूली करने में तेजी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। शाखा प्रबंधक कसमंडा व बड़ागांव के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। समीक्षा बैठक में सचिव अतर सिंह सहित बैंकों के प्रबंधक मौजूद रहे।