फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Non-district transfer of many officers including DC MNREGA

Sitapur News: डीसी मनरेगा सहित कई अफसरों का गैर जिले तबादला

Sat, 01 Jul 2023 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 01 Jul 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Non-district transfer of many officers including DC MNREGA
सीतापुर। उपायुक्त श्रम रोजगार, सुशील कुमार श्रीवास्तव का तबादला गोंडा में जिला विकास अधिकारी के पद पर किया गया है। वहीं देवरिया के उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा को यहां तैनाती दी गई है। बीडीओ ऐश्वर्य यादव परियोजना निदेशक डीआरडीए अमेठी के पद पर भेजे गए हैं। तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और मनीष कुमार का प्रमोशन करते हुए जिले में ही एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद का तबादला मिर्जापुर किया गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी जान्हवी मोहन को तबादला महिला कल्याण विभाग लखनऊ किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन उदित नारायण पांडे का तबादला नोएडा किया गया है। वहीं, सदर आबकारी निरीक्षक आरती यादव का मेरठ तबादला हो गया है। इनके स्थान पर मुजफ्फरनगर के शैलेश कश्यप आए हैं। महमूदाबाद के आबकारी निरीक्षक शैलेश नाहर का आगरा सिटी ट्रांसफर हुआ है। इनके स्थान पर अरुण कुमार सिंह गोंडा से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed