{"_id":"67a501a2d9b0467fc30b352f","slug":"nominations-will-be-filed-on-february-8-sitapur-news-c-102-1-slko1052-126583-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आठ फरवरी को दाखिल होंगे नामांकनपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आठ फरवरी को दाखिल होंगे नामांकनपत्र
Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ब्लॉक क्षेत्र लहरपुर की ग्राम पंचायतों में सदस्य के रिक्त पांच पदों के उपचुनाव के लिए आठ फरवरी को नामांकनपत्र दाखिल होंगे। बृहस्पतिवार को सभी रिक्त पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
जीतामऊ गांव के वार्ड संख्या चार से सदस्य के अनारक्षित एक पद के लिए विष्णु कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। अनियां कला वार्ड संख्या 11 से अनुसूचित जाति के रिक्त पद के लिए सूरज ने नामांकन पत्र खरीदा। मानपुर के वार्ड संख्या आठ से महिला के रिक्त पद के लिए गरिमा देवी ने नामांकन पत्र खरीदा।
ग्राम पतवारा के वार्ड संख्या पांच से अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पद के लिए मुजस्सिम ने व ग्राम अकैचनपुर फरीदपुर के वार्ड संख्या एक से अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पद के लिए संतोष ने नामांकन पत्र की खरीद की। सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमेंद्र वर्मा ने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के पांच रिक्त पदों के लिए बृहस्पतिवार को पांच नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।